जन सुराज समर्थित नवनिर्वाचित MLC अफाक अहमद ने ली विधान परिषद सदस्यता की शपथ* सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित नवनिर्वाचित विधान पार्षद अफाक अहमद ने बुधवार को विधान परिषद के सदस्य के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने कक्ष में अफाक अहमद को शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधान परिषद के उप सभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे भी मौजूद रहे। पश्चिम चंपारण के रहने वाले अफाक अहमद ने हाल ही में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट पर हुए उप-चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है। अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के आमना उर्दू हाई स्कूल में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद वीआरएस लेकर सेवानिवृत हुए थे। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले अफाक अहमद ने बिहार में प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किए गए जन सुराज अभियान में शुरुआती दिनों से अपना कंधा लगाया और प्रशांत किशोर की सोच और विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि हर पंचायत में लगेंगे सोलर लाइट कृपया पूरी जानकारी के लिए ऑडियो क्लिक करें

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि अंग्रेजी शराब साथ एक युवक को किया गिरफ्तार। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि क्रिकेट मैच में भरपुरा की टीम को मिली जीत. खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो लिंक पर क्लिक करें

हुसैनगंज में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 132 वीं जयंती, उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी। हुसैनगंज(सिवान) प्रखण्ड मुख्यालय के प्रांगण में को भारत के संविधान निर्माता भारतरत्नबाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हरिहान्स पश्चिमी पंचायत के मुखिया राजीव कुमार की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में भीम गीत,जयभीम के नारों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई जो हरिहान्स, इस्लामगंज, खैरानटी होते हुए प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभा स्थल पर पहुंची।साथ ही बघौनी गांव से भी सैकड़ों भीम अनुयायियों ने रैली निकाला। जयंती की शुभारंभ विधायक हरिशंकर यादव,प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद, जयनाथ यादव ने संयुक्त रूप से मोमबत्ती जलाकर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मौके पर उपस्थित विधायक हरिशंकर यादव, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव,थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, राजदेव बौद्ध, विमलेश बौद्ध सहित अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए हुए रास्ते शिक्षित बनो,संगठित हो और संघर्ष करो की नारा को बुलंद करने का आह्वान किया। इस अवसर बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनील कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार,सीआई मनोज कुमार सफी अहमद,अरविंद राम, शैलेन्द्र राम,अशोक राम,राजेश कुमार चौधरी, रवींद्र यादव सहित सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया।

ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि हेना शहाब, विधायक हरिशंकर यादव रहे मौजूद प्रखंड के सरेयां गाँव में मंगलवार को वर्तमान प्रखंड प्रमुख आशिया खातून व उनके पति रिजवान अहमद के द्वारा अपने आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राजद सांसद प्रत्याशी हेना शहाब, विशिष्ट अतिथि विधायक हरिशंकर यादव, गोपालपुर के चेयरमैन मो. इमाम जाकिर, टुनुस बाबु, बीडीओ राकेश कुमार चौबे, सीओ सुनिल कुमार, अरमानुल्लाह सिद्दीकी सहित क्षेत्र के सभी मुखिया, बीडीसी, सरपंच व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. ईद मिलन समारोह में सेवई के साथ अनेकों प्रकार के व्यंजन परोसे गये. प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अहमद ने कहा कि ईद मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य यह था कि सभी जाति व धर्म के लोग आपस में मिल कर मनाये. इस तरह से आपसी भाईचारा, प्रेम स्नेह, सौहार्द बना रहता है.   

सिवान दरौली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरना पंचायत के हनुमानपुरी मठिया में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को लेकर प्रथम दिन यानी मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा हनुमानपुरी मठिया से निकलकर विभिन्न मार्ग होते हुए दरौली सरयू नदी घाट पहुंचा। जहां गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ आचार्य पंडित पशुपतिनाथ पांडे द्वारा मंत्रोचार के साथ यज्ञ आरंभ कराया गया।

बिहार राज्य के सारण जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि बीडीओ ने जाती जनगणना का किया निरीक्षण। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण जिला से साक्षी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि बीपीआईयू ने ग्राम सदस्यों के साथ की बैठक। खबर को पूरा सुनने के लिए ऑडियो के लिंक को क्लिक करें।