दिघवारा प्रखंड से अजय कुमार कि रिपोर्ट। अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें या डाउनलोड करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सोनपुर इस वार सावन व पुरुषोत्तम मास होने के कारण आठ सोमवारी तक बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा । सावन मास में राज्य के कोने-कोने से आने वाले लाखो कांवरियों को किसी प्रकार के पहलेजा घाट धाम पर कष्ट ना हो इसके लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ,कर्मचारी को जिम्मेवारी अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी के द्वारा कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी जहां पूरे दो माह तक कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे कर्मियों को रविवार के सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार ने पहलेजा घाट धाम पर प्रतिनियुक्ति किए गए कर्मचारी, समाजसेवियो एवं पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया है तो वहीं दूसरी ओर समाजसेवी लाल बाबू राय ने भी सोनपुर बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन कुमार को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

एकमा प्रखंड के रसूलपुर बाजार स्थित बाबा दुर्गेश्वर नाथ मंदिर में पांच दिवसीय झूलन उत्सव आज से शुरू होगा। मुखिया पति व प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि परम्परागत रूप से मनाये जाने वाले झूलनोत्सव को लेकर ग्रामीणों द्वारा उत्साह पूर्वक सहयोग किया जा रहा है। उपमुखिया मनोज प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में समारोह से जुड़े कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि मंदिर के पूजारी रघुनंदनदूबे द्वारा पांच दिनों तक विशेष पूजा करायी जाएगी और शाम में लोग झूलन उत्सव में भाग लेकर भगवान कृष्ण की भक्ति में गोते लगायेंगे। छठे दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। गांव के ही माता सती स्पोट्र्स क्लब द्वारा इस मौके पर सुंदरकांड पाठ संगीतमय कराया जायेगा। बैठक में खीरू बाबा, प्रभु जी पटवा, राजाराम पटेल, ब्रजेश कुशवाहा, निखिल तिवारी, मुकुल सोनी, पिंटू श्रीवास्तव, डॉ अखिलेश तिवारी, शिवम तिवारी, विकास सोनी, बिट्ट प्रसाद आदि प्रमुख रुप से शामिल हुए।

सोनपुर विधायक डॉ• रामानुज प्रसाद के प्रयास एवं तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नवसृजित थाना दरिहारा भुआल में सोनपुर थाना क्षेत्र के शामिल किए गए तीनो पंचायतों को यथावत सोनपुर थाना क्षेत्र में ही रहने दिया गया। इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उपलक्ष्य में कल्याणपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन गुलरीया घाट मे रविवार को किया गया। जिसमे सोनपुर विधायक डॉ• रामानुज प्रसाद को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में कल्याणपुर पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार राय, सरपंच भरत सिंह,राकेश शर्मा, शम्भू प्रसाद चौरसिया, लगनदेव राय सहित सैकड़ो ग्रामीण लोग उपस्थित थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक

सोनपुर सरकार के नए निर्णय के अनुसार बीडीओ को प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। बीडीओ अब प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करेगे । बिहार सरकार ने इसको चिट्ठी जारी कर दी है। बिहार सरकार मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से निकला ये आदेश ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों पर बीडीओ को वरीयता दे दी है। सरकार ने प्रखंड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु एक समन्वय समिति का गठन किया है इसमें वीडोओ को सदस्य सचिव बनाया है। किसी विभाग के कार्य में लापरवाही, त्रुटि या विसंगति की स्थिति में बीडीओ को निर्देशित करने और आवश्यक होने पर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा का भी अखंड स्तर पर बनाई गई समन्वय समिति में बीडीओ को सदस्य सचिव बनाया है। इसके अतिरिक्त समिति में 18 सदस्य होंगे। सदस्यों में अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी जीविका, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सहायक अभियंता और जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि ( वरीय उपसमाहर्ता) का पदेन नाम शामिल होगा।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।