सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के सारन जिले के अजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की ईद के दिन मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा खेती में हरी खाद का इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी दे रहे है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें 

जेई- एईएस के रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों का तत्परता से निर्वहन कर इस बीमारी को आसानी के साथ रोका जा सकता है। उक्त बातें जिलाधिकारी अमन समीर ने जेई- एईएस से सबंधित अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही।

मनरेगा में भ्रष्टाचार किसी से छुपा हुआ नहीं है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा दलित आदिवासी समुदाय के सरपंचों और प्रधानों को उठाना पड़ता है, क्योंकि पहले तो उन्हें गांव के दबंगो और ऊंची जाती के लोगों से लड़ना पड़ता है, किसी तरह उनसे पार पा भी जाएं तो फिर उन्हें प्रशासनिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मसले पर आप क्या सोचते हैं? क्या मनरेगा नागरिकों की इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हो पाएगी?

सोनपुर मजिस्ट्रेट रामजी पासवान के नैतृत्व में सोनपुर सीओ आदिति श्रुति,बीडीओ ओरमा मोदी ,नगर कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ,सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन,हरिहरनाथ थानाध्यक्ष स्वर्ण प्रिया ,नगर जेई मनोरंजन कुमार के साथ पुलिस बलों एवं सैफ के जवानों के मौजूदगी में नगर पंचायत क्षेत्र के सोनपुर मेले ,गजग्राह चौक सहित अन्य सड़क किनारे अतिक्रमण किये गए स्थलों के खिलाफ अतिक्रमण मुक्त अभियान सोमवार को चलाया।

माँझी। स्थानीय हलखोरी साह उच्च विद्यालय एवं आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी एवम मेधा सम्मान समारोह के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को मेडल,माउंट,कलम, कॉपी एवं मिठाई का डब्बा आदि देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक रईसुल इहरार खान ने कहा कि मन में लगन हो तो मेधा को कोई रोक नहीं सकता। अगर आदमी में जुनून हो तो वह किसी भी हालत में अपना पद हासिल कर सकता है। उन्होंने मतदाता जागरूकता पर बोलते हुए कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं। अभी तो आप वोट नहीं दे सकते लेकिन अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को मत दान के प्रति जागरूक करना चाहिए। अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। वही स्वच्छता अभियान में सभी को भाग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अपने अच्छे रिजल्ट की खुशी में एक-एक पेड़ लगाएंगे। मौके पर बी ई ओ बिभा रानी, तथा अभिभावक सहित स्कूल के शिक्षक,शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

बचपन मनाओ बढ़ते जाओ और मोइलवाणी की प्रतियोगिता ''चलो पढ़ें और पढ़ाएं'' में हिस्सा ज़रूर लें और परिजन अपने बच्चों को वाक्य पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें | बच्चे नया पढ़ेंगे तो नया सीख भी पाएंगे.

माँझी। माँझी रेलवे स्टेशन के समीप चोरी कर लाई गई पीतल की मूर्ति की खरीद बिक्री के उद्देश्य से इकट्ठा हुए चार तस्करों को माँझी थाना पुलिस ने छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया तथा उनसे आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने चारों तस्करों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने भगवान बुद्ध की ग्यारह इंच लम्बी पीतल की मूर्ति तथा चार मोबाइल जब्त किया है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया है कि वे लोग मंदिरों से मूर्ति चुराकर अलकतरा तथा घुल आदि के सहारे मूर्ति को सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु अथवा सोने की कीमती मूर्ति बताकर भोले भाले लोगों को पहले अपने झांसे में लेते हैं तथा बाद में भोले भाले लोगों से मोटी रकम ऐंठ कर वैसे लोगों को बेवकूफ बनाते हैं। तस्करों ने बताया कि यही उनकी आमदनी का जरिया है। माँझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ चलाए गए गिरफ्तारी अभियान में पकड़े गए तस्करों में दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा।कोहड़ा बाजार। निवासी जय मंगल सिंह का पुत्र प्रिन्स कुमार तथा चमरहिया गाँव निवासी कामेश्वर राय का पुत्र मनीष कुमार राय के अलावा मशरक थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाँव निवासी मुकेश कुमार सिंह का पुत्र प्रियांशु कुमार एवम बनसोही गाँव निवासी महेश्वर सिंह का पुत्र गोलू कुमार सिंह शामिल हैं। चार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद मूर्ति तस्करों में हड़कंप ब्याप्त है।

सुनिए इस कहानी को जो बच्चों को प्रेरित करती है दूसरों की मदद करके को लेकर |ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।