दोस्तों बच्चों के लिए काम करने वाली अंतराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने हर साल 11 जून को बच्चों के खेल का ख़ास दिन घोषित किया है। यानि ऐसा दिन जो सभी को याद दिलाये कि बच्चों के साथ बच्चे बन जाना कितना प्यारा है। बच्चों को जन्म से ही खेल खेल में सिखाना कितना प्यारा है। सिखाना भी बड़ों के तरीके से नहीं ,ऐसा खेल जिसमें बड़ों की नहीं हमारे नन्हें मुन्हें ,प्यारे -प्यारे बच्चों की मर्ज़ी चले। क्योकि इससे बच्चे तेज़ी से खुद सीखते हैं। आने वाले 11 जून यानि की इस मंगलवार को भी एक घंटे का समय निकालिये और अपने और अपने आस पास के बच्चों के साथ बच्चा बन जाइये।और हाँ आपने और बच्चों ने क्या खेला और उसमे बच्चों को कितना मज़ा आया ये मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कर के जरूर बताइये।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा धान की फसल के लिए धान के नर्सरी तैयारी करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

सोनपुर । भारत को प्रथम राष्ट्रपति देने वाला सारण जिला का नाम विश्व के राजनीतिक मानचित्र पर सर्वदा सोने की तरह चमकता रहा है। देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म सारण जिला के ही जीरादेई नामक स्थान पर हुआ था । इसी मिट्टी पर छपरा जिले के अमनौर गाँव के जन्मे राजीव प्रताप रूढ़ी जो पाँचवी बार सांसद बनी। आजादी के बाद वर्ष 1952 से लेकर 20024 तक कुल 18 बार लोकसभा का चुनाव हुआ । सारण संसदीय क्षेत्र से कुल पाँच बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट से श्री रूढ़ि विजय श्री प्राप्त कर चुके हैं। यहां से अब तक इतनी बार किसी ने सांसद नहीं चुने गए । वर्ष 2019 की चुनाव परिणाम आया था तो वह लालू प्रसाद की बराबरी में आ गए थे। क्योंकि लालू प्रसाद भी सारण संसदीय क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं। सारण लोकसभा सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के रिकॉर्ड को तोड़कर भाजपा के राजीव प्रताप रूढ़ी इस वर्ष पांचवीं बार सांसद बने हैं। लोकसभा में अपनी काबिलियत के कारण देश में चर्चा में रहे रूढ़ि इस वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य को हराने में सफल रहे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है मानसून का दशक कई जिलों में गरज के साथ फिर से शुरू हो गया है। मानसून देश में दस्तक दे रहा है। आपको बता दें कि राज्य के कई जिलों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। बिहार उत्तर-पूर्व भाग बारिश के प्रभाव में है इन सभी जिलों में बारिश सक्रिय है राज्य में पिछले चौबीस घंटों में दरभंगा में न्यूनतम तापमान बाईस डिग्री है जबकि मधुबानी और सुपाल अरारिया पश्चिम चंपारण पूर्व चंपारण सीतामढ़ी और किशनगंज में इन जिलों में 50-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है।

बिहार राज्य के जिला सारण से अजय कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि ईद उल कुर्बानी त्यौहार 18 जून को मनाया जायेगा

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को लीची की फसल में फल बेधक कीट का नियंत्रण करने की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

हीट वेव जागरूकता के इस प्रोमो में हम जानेंगे इस बढ़ती गर्मी का कारण क्या है। साथ ही इस गर्मी से बचाव के लिए क्या उपाय किये जा सकते हैं।

महिलाओं को अक्सर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी जैसे क्षेत्रों में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। यह भेदभाव उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने से रोकता है। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, दहेज हत्या और बाल विवाह जैसी हिंसा लैंगिक असमानता का एक भयानक रूप है। यह हिंसा महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाती है और उन्हें डर और असुरक्षा में जीने के लिए मजबूर करती है। लैंगिक असमानता गरीबी और असमानता को बढ़ावा देती है, क्योंकि महिलाएं अक्सर कम वेतन वाली नौकरियों में काम करती हैं और उन्हें भूमि और संपत्ति जैसे संसाधनों तक कम पहुंच होती है। दोस्तों, आप हमें बताइए कि *-----लैंगिक असमानता के मुख्य कारण क्या हैं? *-----आपके अनुसार से लैंगिक समानता को मिटाने के लिए भविष्य में क्या-क्या तरीके अपनाएँ जा सकते हैं? *-----साथ ही, लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए हम व्यक्तिगत रूप से क्या प्रयास कर सकते हैं?

सारण जिले से अजय कुमार की रिपोर्ट। खबरें स्वास्थ्य विभाग से छपरा 6 जून जिले में आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा को पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास करती है इसके तहत समय-समय पर लोगों की जांच करने के लिए के साथ-साथ दावों का वितरण करने के लिए जिला हेल्थ एवं वेल्थ सेंटर उपसर्ग केंद्र के तहत अतिरिक्त स्वास्थ्य प्राथमिक केंद्र पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सी एच ओ की प्रतिनियुक्ति की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी सुन या डाउनलोड करें।।