सोनपुर प्रखंड में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम पूरे जोश के साथ चल रहा है। जिले के 2116 जबकि प्रखंड 163 चयनित ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम रोज दो पालियों में हो रहा है। पहली पाली सुबह 8. 30 से 10.30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। जिले में 18 विशेष जागरूकता वाहन तय रूट पर घूम रहे हैं। जिसमे सोनपुर प्रखंड में एक जागरूकता वाहन तय रूट पर घूम रहे हैं।