शहीद हुए वीर जवानों के परिवार के सदस्यों को 40 बटालियन एसएसबी के जवानों ने किया सम्मानित अधिकारियो से लेकर उपस्थित लोगों ने भी हाथ में मिटटी लेकर पंच प्रण की शपथ लेते हुए 75 पौधें का किया वृक्षारोपण सोनपुर । भारत की आज़ादी के 75 साल पुरे होने के उपलक्ष में पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मेरी माटी ,मेरा देश के रूप में मनाया जा रहा है । इसी क्रम में सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पटना के दिशा निर्देश में शनिवार को सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा प्रखंड के बस्ती पंचायत के अधीन प्राथमिक विद्यालय उन्नाचक में “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत 40 बटालियन एसएसबी के के0 सी0 विक्रम, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना के द्वारा झंडारोहण एवं राष्ट्र गान के साथ की गयी l कार्यक्रम के दौरान श्री के0 सी0 विक्रम, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना के द्वारा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रदांजलि अर्पित की गई एवं शिलाफल कम का उद्घाटन किया गया l कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, अतिथियों एवं अन्य नागरिकों ने मिटटी को हाथ में लेकर पंच प्रण की शपथ ली एवं अलग अलग किस्म के 75 पौधें का रोपण भी किया गया l शहीदों के परिवार के सदस्यों में शहीद किशोर कुणाल (SSB) के पिता जगदीश ठाकुर एवं माता प्रमिला सरोज , शहीद राजेंद्र सिंह के पौत्र जयप्रकाश सिंह, शहीद देवानंद सिंह (CRPF) की पत्नी श्रीमती अनीता सिंह, शहीद पवन कुमार सिंह (CRPF) के भाई प्रभात कुमार , शहीद टुनटुन प्रसाद राम (बिहार रेजिमेंट ) के पुत्र कृष्णा राम, शहीद हरे राम राय (BSF) की माता सूर्या देवी को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया l श्री के0 सी0 विक्रम, उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय पटना ने यह भी बताया कि “मेरी माटी मेरा देश” देश की स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा की याद दिलाते हुए, भारत की मिट्टी और वीरता के एकीकृत उत्सव की कल्पना कराता है l मिट्टी से जुड़कर और हमारे वीरों का सम्मान करके यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करेगा और भावी पीढ़ी को भारत की अनमोल विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगा l समारोह में डुमरी बुजुर्ग पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार सिंह ने बताया कि देश के जवान नौकरी नहीं राष्ट्र की सेवा करते हैं। यही लोग जगते हैं तो हम पूरे देशवासी सम्मान के साथ रात भर सोते हैं इसलिए सभी भारतवासी का कर्तव्य है कि देश के जवानो को सम्मान करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से जनता में विश्वास पैदा होता है । एसएसबी के कैंप तैयार होने के बाद इस क्षेत्र में बेरोजगारी भी दूर होगा और शांति भी बहाल होगा । इस कार्यक्रम में श्रीमती सुवर्णा सजवाण कमांडेंट 40 वीं वाहिनी , श्री अशोक सजवाण , कमांडेंट, सीमांत मुख्यालय, गौतम सागर, उप-कमांडेंट, एन. चोंगलोई, उप-कमांडेंट, शशि प्रकाश, उप-कमांडेंट, 40 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के बलकर्मी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य ,समाजसेवी लोग उपस्थित थे l