बिहार राज्य के सारण जिला के परसा प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राहुल कुमार जानकारी दे रहे हैं कि हरी सब्जी और खासकर टमाटर के दाम आसमान छू रही है। यह तो लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं ऊपर से हरी सब्जी और लाल टमाटर का दाम लोगो का पसीना छुड़ा रहा है। सिवान के होलसेल मंडी में टमाटर की दाम 100 से ₹130 प्रति किलो तक पहुंच गया है जिससे लोगों के थाली से हरी सब्जी और टमाटर दूर हो गया है। टमाटर की बढ़ती हुई कीमत पर सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि गर्मी के कारण टमाटर का पौधा झुलस गया है। जिससे पैदावार कम हो गई है और टमाटर के दाम आसमान छू रहा है।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।