सिवान: दरौली विधानसभा क्षेत्र के बिहारी खुर्द में स्टूडेंट स्पोर्टस स्टार क्लब के द्वारा कबड्डी मैंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल मुकाबला आज खेला गया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला यूपी के सलेमपुर बनाम दरौली प्रखंड के डुरहर के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी श्रीनिवास यादव, गुठनी चेयरमैन मनोज गुप्ता,समाजसेवी सुनील नारायण सिंह, राजद नेता चंद्रमा सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। local updates