सिवान: जीविका परियोजना द्वारा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत रोजगार -सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन शुक्रवार को श्यामलाल जैन उच्च विद्यालय दरौली के प्रांगण में किया गया। रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में सैकड़ों युवाओं को रोजगार के लिए ऑफर लेटर दिया गया। रोजगार मेले के माध्यम से 17 कंपनियां आई थी। रोजगार मेला जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार नीरज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।