जल शक्ति मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा गोपालपुर में ,भाषण ,पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सोनपुर----नमामि गंगे नेहरू युवा केंद्र छपरा जल शक्ति मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित युवाओं की सहभागिता हेतु गंगा दूत स्पेयरहेड टीम मेंबर यूथ क्लब के द्वारा गंगा ग्राम में ग्राम स्तरीय गतिविधि का आयोजन सोमवार को किया गया । गोपालपुर प्राइवेट स्कूल के प्रांगण में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 75 छात्र एवं छात्रा शामिल हुए । प्रथम स्थान नरगिस अंजुमा एवं द्वितीय स्थान अंशिका कुमारी एवं तृतीय स्थान जिन्नत अंजुमा रही ।सभी विजेता विद्यार्थी को स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज , रंजन के द्वारा ट्रॉफी मेडल देकर सम्मानित किया गया उसके बाद किन एकेडमी मे भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान उत्कर्ष कुमार, द्वितीय स्थान अंजली कुमारी एवं तृतीय स्थान उमंग कुमार इन सभी विजेता विद्यार्थी को इन्हें के स्कूल के शिक्षक तरुण कुमार मंजीत अजय एवं उज्जवल के द्वारा मेडल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया उसके बाद स्वस्थ शपथ दिलाने के बाद वृक्षारोपण किया गया। सभी कार्यक्रम के देखरेख तेजस्वी युवा मंडल के अध्यक्ष चंदन यादव के द्वारा किया गया । सभी कार्यक्रम के दिशा निर्देश नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदोरिया एवं नमामि गंगे के जिला युवा परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार के द्वारा दिया गया ।