हुसैनगंज(सिवान)थाना क्षेत्र के सिसवन- सिवान एसएच 89 पर रफीपुर रौज़ा मोड़ के पास दोपहर टेम्पो व बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गये हैं। साथ ही बाइक और टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया है।गश्त के दौरान सूचना पर एएसआई अनिल कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल किया।किन्तु इसके पूर्व दोनों घायलों को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में इलाज हेतु भेज दिया था।थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि दोनों गाड़ियों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है।
