हसनपुरा ( सिवान ) : प्रखंड के गायघाट , उसरी बुजुर्ग व शेखपुरा में किसान चौपाल का आयोजन किया गया । इसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान कृषि यांत्रिकरण , पराली जलाने से नुकसान , सिंचाई आदि की जानकारी दी गई । साथ ही आधुनिक खेती के तरीके से अवगत कराया गया । नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वालों में रुखसाना परवीन , राजेश कुमार , राकेश कुमार , रोहित कुमार , संजू राज , अनुराग कुमार पांडेय , धीरज कुमार , कृष्णा प्रसाद आदि थे ।