हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय के स्थानीय मध्य विद्यालय (हिन्दी)  हुसैनगंज बाज़ार के प्रांगण में रविवार को अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में क्षेत्र के गरीब व असहाय महिला व पुरुष नेत्र रोगियों के लिए नि:शुल्क मोतियाबिंद के जांच हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया।आयोजनकर्ता अमित वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के लिए आंख की रौशनी जीवन का सहारा है। पुरे जिले में मोतियाबिंद रोगियों को गांव-गांव जाकर कैम्प के माध्यम से रोगियों का चयन कर सभी व्यवस्था के साथ आपरेशन कराया जाता है। इस जांच शिविर के व्यवस्थापक राजेश चौधरी व खुर्शीद आलम ने बताया की जो व्यक्ति मोतियाबिंद रोगी पाए गए, उसका ईलाज अखण्ड ज्योति हॉस्पिटल मस्तीचक शितलपुर में 12 दिसंबर को होगा। हास्पिटल में निशुल्क आपरेशन, लेंस, चश्मा, दवा, रहने-खाने की व्यवस्था है।