मूर्ति विसर्जन व महाबीरी अखाड़े के दौरान युवक पिस्टल के साथ हुआ गिरफ्तार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसिद्चक मठिया पर मूर्ति विसर्जन व महाबीरी अखाड़े को लेकर मेले का आयोजन किया गया था,जहाँ काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे,वही इस दौरान पुलिस अधिकारी भूवनेश्वर सिंह के द्वारा एक युवक के ऊपर सन्देह होने के उपरांत उसकी जांच की गई,जिसके कमर से एक पिस्टल बरामद किया गया है,गिरफ्तार युवक का नाम नीतीश यादव पिता दिनेश यादव है जो घर सलोनेपुर गांव का रहनेवाला है।
