हथियार के बल पर ई रिक्शा को अपराधियों ने लूटा हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहनेवाले अमन सिंह का ई रिक्शा की गाड़ियां चलती है एक ई रिक्शा 11 अगस्त 2022 को सिवान रेलवे स्टेशन के पास से दो सवारियों को रिजर्व लेकर सांठी गांव में गया,जहां पर अज्ञात अपराधियो के द्वारा बंदूक के बल पर चालक विकाश कुमार शाह से ई रिक्शा व रुपये छीन लिए गए,व ड्राइवर को सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया,वही ई रिक्शा का नम्बर BR 29 ER 0585 है,वही परिजनों प्रभाकर सिंह,विनय सिंह व अमन सिंह के द्वारा प्रशासन से ई रिक्शा बरामदगी की गुहार लगाई गई है।