एसआई के हत्याकांड मामले में चालक ने स्वीकारी संलिप्तता हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल पंचायत के टिकरी परशुरामपुर मोड़ के पास 25 मई की रात गश्त के दौरान शराब धंधे बाजो ने एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत की कार से कुचल कर हत्या कर दी थी इस मामले में थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि कार चालक यूपी के देवरिया से बनकटा थाना के गांव निवासी विवेक कुमार कुशवाहा पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया जिसे 2 दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई उसने गाड़ी से कुचलने की बात स्वीकार की है जिसके बाद उसे मंडल कारा भेज दिया गया।