मांझी। प्रखंड के कोहड़ा बाजार स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के परिसर में भाजपा के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जयकिशोर सिंह व संचालन मनोज पांडेय आनंद ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 2014 से लगातार देश के विकास के लिए कार्य कर रही है। हर गांव में पर्याप्त बिजली मिल रही है। महिलाओं को खाना बनाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का फ्री कनेक्शन मिला। आज कहीं भी लोग राशन उठा सकते हैं। जनधन योजना के तहत खोले गए खाते में कोरोना काल में लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी गई। कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को आसानी से टीका उपलब्ध हो रहा है। कम समय में वाहन लंबी दूरी बेरोकटोक तय हो इसके लिए फ्लाई ओवर ब्रिज बनवाया जा रहा है। सबको आसानी से स्वास्थ्य का लाभ मिल सके इसके लिए आयुष्मान भारत योजना चलायी जा रही है। मोदी की सरकार में देश के जवानों के हौसले बुलंद है। आज हमारी सेना आंख दिखाने वाले पड़ोसी दुश्मनों को घर मे घुस कर मारने की क्षमता रखती है। चीन ने हमें काफी डराने का काम किया। मगर जब केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि यह 1962 का भारत नही है सम्भल जाओ।आज देश की ताकत को दुनिया सलाम कर रही है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। धारा 370 को हटाकर मोदी व अमित शाह ने देश को एकजुट करने का काम किया है। आज कश्मीर की स्थिति बदल गई है। शांति लौटी है। पर्यटन में विकास हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुकेश सिंह ने सांसद से मांझी से चमरहियां तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर आरसीडी के तहत बनवाने की मांग की। जिसका सांसद के पुत्र प्रमोद सिग्रीवाल ने भी समर्थन किया। वहीं हरिमोहन सिंह "गुड्डू" सिवान से पटना तक स्पेशल इंटरसिटी ट्रेन चलवाने के लिए प्रयास करने की मांग की। को भाजपा के जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, उमेश तिवारी, हेम नारायण सिंह, शारदानंद सिंह, मनोज प्रसाद, गुड्डू चौधरी, बृज किशोर सिंह, राम प्रसाद सिंह, ध्रुवदेव गुप्ता, फणीन्द्र सिंह, शम्भू नाथ सिंह, ढुनमून सिंह, अमरजीत सिंह, अविनाश ओझा, धर्मेंद्र सिंह समाज आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या लोग मौजूद थे।