बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता देवी से हुई। सविता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में हक़ मिलना चाहिए। पिता की संपत्ति में हक़ लेना चाहती है

बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्मला कुमारी से हुई। निर्मला कुमारी यह बताना चाहती हैं कि पिता के संपत्ति में बेटा और बेटी को समान अधिकार देना चाहिए। अगर उनके पास जमीन में अधिकार होता तो वह अपने बेटा और बेटी को समान अधिकार दे देती। बेटी को पराया समझा जाता है इसलिए मायके में उनको जमीन में अधिकार नहीं मिलता है।

बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 21 वर्षीय निर्मला कुमारी से हुई। निर्मला कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। उनका कहना है कि उनके नाम से भी जमीन होना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर कुसुम देवी से साक्षात्कार लिया।कुसुम देवी ने बताया कि बेटा और बेटी दोनों एक ही सामान माना जाता है।बेटी को शादी के बाद पिता की सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।ऐसा होने पर महिला आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और उनका विकास होगा। ये अपनी बेटियों को सम्पत्ति में अधिकार देंगी।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर कुसुम देवी से साक्षात्कार लिया।कुसुम देवी ने बताया कि इनका अपने घर की जमीन में मालिकाना हक़ नही है।इन्हें उम्मीद है कि इनके पति इनको अपनी सम्पत्ति में अधिकार देंगे,मगर उम्मीद कम है।कुसुम खेत में अपने पति के साथ काम करती हैं। मगर घर में उनका बराबरी का दर्जा प्राप्त नही है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर सुमित्रा देवी से साक्षात्कार लिया।सुमित्रा देवी ने बताया कि घर के पुरुष बराबरी का हिस्सा नही देना चाहते हैं।पति को पत्नी पर विश्वास नही है

बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से 48 वर्षीय सुमित्रा देवी से हुई। सुमित्रा देवी यह बताना चाहती हैं कि उनको जमीन पर मालिकाना हक़ नहीं मिलता है। वह खेतों में पुरुषों के बराबर काम करती हैं इसलिए उनको पुरुषों के बराबर हक़ मिलना चाहिए

बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से इंदु देवी से हुई। इंदु देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पति के संपत्ति में बराबर का अधिकार होता है। अगर महिला को संपत्ति में अधिकार मिल जाए तो उनका आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी।

बिहार राज्य के मगध के औरंगाबाद जिला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से इंदु देवी से हुई। इंदु देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। अगर दूसरों के खेत में काम करती है तो उनको मजदूरी पुरुषों के बराबर हक़ नहीं मिलता है।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सिफाय देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला संपत्ति अधिकार विषय पर अमर कुमार से साक्षात्कार लिया।अमर कुमार ने बताया कि इनकी उम्र 30 साल है।ये अपनी पिता की सम्पत्ति में बहन को हिस्सा नही देंगे। क्योंकि बहन शादी के बाद दूसरे के घर चली जाती हैं और वहाँ उसका हिस्सा होता है।साथ ही मायके का हिस्सा बहन लेगी तो भाई बहन में प्रेम नही रहेगा। दोनों भाई बहन न होकर गोतिया हो जायेंगे एवं दुश्मनी और विवाद पैदा हो जाएगा