Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

आज एआईसीसी कोआर्डिनेटर वाराणसी लोकसभा क्षेत्र चौधरी सत्यवीर सिंह आगमी लोकसभा चुनाव की तैयारी के सन्दर्भ में महानगर कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक किये।बैठक में संगठन के प्रारूप ,विधानसभा व वार्ड वार तैयारियों पर चर्चा हुआ। *वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के कोआर्डिनेटर चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा की* -- मोदी सरकार युवाओं को नौकरी, रोजगार देने में नाकाम रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिला। नौजवान और किसान नौकरी, रोजगार और अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है।महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान से लेकर हर वर्ग दुःखी है और निराश है।उत्तर प्रदेश में हर भर्ती का पेपर लीक हो जाता है। मोदी योगी सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है। जिससे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। मोदी योगी सरकार सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। नौजवान निराश है। नौजवान अपनी डिग्रियां जलाकर आत्महत्या करने पर मजबूर है।आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है।भाजपा सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को जो हक दिया था उसे भाजपा सरकार ने छीना है। आज देश के सामने लोकतंत्र और संविधान बचाने की चुनौती है।लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा।इंडिया गठबंधन एकजुट है। मजबूत है। एकजुट इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए को हराएगा।आज किसान और नौजवान भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा है। किसानों और नौजवानों की ताकत से भाजपा सरकार घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों और नौजवानों को उनका हक और सम्मान दिलाएगी। सभी लोग जानते है कि इससे पहले भाजपा सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। इन काले कानूनों के खिलाफ आन्दोलन में 800 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। लेकिन भाजपा सरकार को उसका कोई दुःख नहीं हुआ। किसान एकजुट होकर काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा। किसानों की एकजुटता से घबराकर भाजपा सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया।वाराणसी में हम जमीनी स्तर पर तैयारी करते हुए मजबूती व दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।

वाराणसी के ट्रांसपोर्टनगर योजना से प्रभावित किसान रोहनिया विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। किसानों ने बताया कि जी-20 की समीक्षा बैठक के दौरान आपकी ओर से ट्रांसपोर्ट नगर किसानों के मुआवजा के संबंध में कमिश्नर को निर्देश दिया गया था कि वर्तमान दर पर मुआवजा दिया जाए। बावजूद वीडीए किसानों को पुराने दर पर ही मुआवजा दे रहा है। सीएम ने आश्वस्त किया कि किसानों को अवश्य न्याय मिलेगा। किसानों में लाल बिहारी, मनोज पटेल, संजय, उदय प्रताप, उदयभान, पांचू पटेल, वीरेंद्र, विपिन आदि रहे।

Transcript Unavailable.

सुबह-ए-बनारस के प्रकल्प काव्यार्चन की छठी कड़ी का आयोजन अस्सी घाट पर हुआ। कलाविद डॉ. राधाकृष्ण गणेशन की अध्यक्षता में हुए स्थापित एवं नए रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। शुरुआत युवा रचनाकार सनी बघेल ने की। उन्होंने पहले प्रेम गीत की प्रस्तुति के उपरांत 'गीत को मेरे स्वर दे' शीर्षक से प्रभावी रचना सुनाई। आकाशवाणी की उद्घोषिका जगदीश्वरी चौबे ने सुनाया- 'एक दो रोज़ की मुलकात नहीं थी, एक दो रोज़ की पहचान नहीं थी, एक छोटी सी मुलाकात हुई थी, और शुरू हुआ था सिलसिला बातों का...।काव्यार्चन का समापन डॉ. राधाकृष्ण गणेशन ने 'आदमी, सभ्यता के पूर्व, रहता था जंगलों में, बीहड़ों में, वनों में, पेड़ों की खोहों में, उनकी शाखाओं में. सुनाकर किया। अंत में तबला सम्राट पंडित लच्छू महाराज की अर्धागिनी टीना जे. सिंह ने कवियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ. नागेश त्रिपाठी शांडिल्य ने किया।

Transcript Unavailable.