उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जल संरक्षण एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां पानी की समस्या है जहां पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं है। इसलिए पानी को किस तरह से संरक्षित किया जाना चाहिए इस पर ध्यान देना चाहिए। पेड़ों की संख्या ज्यादा करनी होगी पेड़ लगाएं ताकि वातावरण संतुलित रहे। खेतों में ऊँचे मेड़ों की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि खेतों में जो पानी है वह ठहरे और इसका अधिक हिस्सा जमीन के अंदर अवशोषित किया जा सके। उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मिर्जापुर, सोनभद्र के साथ-साथ चंदौली जैसे कई अन्य क्षेत्र हैं, जहाँ लोग गड्ढे बनाते हैं। जिनमें पानी रुक जाता है, साथ ही साथ आवश्यकता के अनुसार लोग इससे सिंचाई आदि करते हैं। पानी का बहुत अधिक दोहन नहीं किया जाना चाहिए और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। हालांकि सरकारी विभागों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाता है। ताकि आने वाले समय में लोगों को पानी के संकट से बचाया जा सके और इसके साथ ही यह भी देखना चाहिए कि जहां धान के लिए उपयुक्त मिट्टी हो, वहां ही धान की खेती की जानी चाहिए। लोगों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के प्रति जागरूक होना चाहिए

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि लैंगिंग असमानता पर बदलाव की जरूरत सरकार को और आम लोगों को आगे बढ़ते हुए कार्य करने चाहिए। जिससे असामनता खत्म हो सके इसके साथ ही समाज मे फैली कुरीतियों को खत्म करे के लिए समाज के द्वारा पहल करना चाहिए। विगत दस सालों में अभिभावकों में बहुत बदलाव आया है। अब लोग लड़का-लड़की में बिना भेदभाव के दोनों को समान शिक्षा दी जा रही है। जिसके कारण अब महिलाओं की साक्षरता दर में वृद्धि आई है। लेकिन सरकार के द्वारा इस दिशा में और ठोस कदम उठाने चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि महिलाओं के ऊपर घर से ले कर बाहर तक की कई जिम्मेदारियां होती है। इसके साथ ही उन पर पाबंदिया भी लगाई जाती है। जिसके कारण महिलाओं को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर उन्हें वेतन भी कम दिया जाता है। महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाने में राजनीतिक क्षेत्र में पहुँच रखने वाली महिलायें अगर ईमानदारी से कार्य करें , तो सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं। इससे वो अपने हित में आसानी से बिल पास करवा सकती हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ इन तक सही से पहुंचे तो भी वो आत्मनिर्भर बन पायेंगी। उनके लिए लोन की व्यवस्था सरल होनी चाहिए। जिससे की वो आसानी से काम की शुरुआत कर सकें। अगर हर स्तर पर सही मायने में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किये जाए तो जल्द ही परिस्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है

रेवड़ी तालाब पार्क के पास लगे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी।

भोजुबीर बाजार में दुकानदारो और युपी कालेज के छात्रो के बीच हुयी मारपीट से सड़क घंटो जाम रहा।

छात्रो ने मुख्य मार्ग बंद कर किया धरना-प्रदर्शन वार्डन पर लगाये गंभीर आरोप।

लंका पुलिस ने 21वर्षीय उत्तर राजभर को कट्टा कारतूस अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

मिरजामुराद थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के पास सड़क पर दौड़ रहे 23वर्षीय युवक रोशन पटेल की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुयी मौत।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में हाइवे पर चलती बस में लगी आग, पुलिस की तत्परता से सभी 70यात्रियो को सकुशल सामान सहित बचा लिया गया।