आने वाले दिनों में आप जैसे ही वेबसाइट पर खसरा संख्या भरेंगे, आपको उस जमीन का भू-उपयोग यानी लैंड यूज पता चल जाएगा। इसके लिए बीडीए एक साफ्टवेयर डेवलप कर रहा है। दो माह में ऐप से लैंड यूज पता करने की सुविधा मिलने लगेगी। तब वीडीए कार्यालय में चक्कर नहीं काटना होगा। यह जानकारी वीडीए मुख्यालय में महायोजना 2031 के संशोधित स्वरूप के अनावरण अवसर पर उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि जीआईएस आधारित महायोजना 2031 में आमलोगों को कई ई नई सुविधाएं मिलेंगी। उसमें निर्माण संबंधी कई व्यवहारिक बाधाओं को दूर किया गया है। जैसे रिंग रोड के किनारे भू-उपयोग की बाधाएं हटाई गई हैं। मिश्रित, आवासीय, वाणिज्यिक भू- उपयोग का प्रावधान होने के कारण नक्शा पास कराने में दिक्कत नहीं आएगी। इसी तरह 24 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर बाजार स्ट्रीट का प्रावधान किया गया है। साथ ही कुछ इलाकों में 12, 15, 18 मीटर चौड़ी सड़कों (जिनमें लिंक रोड भी शामिल हैं) पर भी बाजार स्ट्रीट का प्रस्ताव दिया गया है। पुलकित गर्ग ने कहा कि शासन से स्वीकृत होने के बाद महायोजना के नए स्वरूप को लागू किया गया है। इस संबंध में मिले सुझाव शासन को भेजे जाएंगे। पुरातात्विक स्थलों के पास निर्माण में छूटः नगर नियोजक प्रभात कुमार ने बताया कि पुरातात्विक स्थलों के आसपास निर्माण में छूट दी गई है। सारनाथ क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इसके अलावा पुलिस लाइन, कचहरी, सर्किट हाउस के आसपास भी निर्माण में छूट दी गई

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लहरतारा स्थित न्यू लोको कॉलोनी के इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हॉल में अपने कार्य क्षेत्र में कुशल प्रदर्शन करने वाली 30 महिलाकर्मियों को सम्मानित किया गया। डीआरएम विनीत कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीती वर्मा ने इन्हें सम्मानित किया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को पुरुष से ऊपर स्थान दिया गया है, क्योंकि वह नए जीवन को इस धरती पर ला सकतीं हैं। वर्तमान समय में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। सफलता के नए कीर्तिमान बना रही हैं। प्रीती वर्मा ने कहा कि महिला दिवस का औचित्य तब तक प्रमाणित नहीं होगा, जब तक कि सच्चे अर्थों में महिलाओं की दशा नहीं सुधरती। महिला नीति है, लेकिन क्या उसका क्रियान्वयन गंभीरता से हो रहा है। यह देखा जाना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार मिल रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तभी होगा ज़ब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जगेगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) राजेश सिंह, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी वीरेंद्र यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

अलोपैथी मेडिकल ऑफिसर के 2532 पदो पीआर रिक्ति

वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत