हमारे श्रोता बसंत कुमार , हेलो आरोग्य के माध्यम से कहते है कि हेलो आरोग्य पर उड़ान कार्यक्रम सुन कर उन्हें बहुत अच्छा लगा। लड़का लड़की में भेदभाव हटाना ज़रूरी है। इनके ग्राम में पहले भेदभाव होता था ,अभी वो सभी लोगों को समाझते है कि लड़का लड़की में भेदभाव नहीं होना चाहिए। इनके ग्राम की बहुत सी लड़कियाँ अभी लड़कों से आगे बढ़ी हुई है। लड़कियों को भी हक़ है कि वो समाज में आगे आये और मेलजोल बढ़ाए। बसंत कुमार की तीन साल की बेटी है ,उनका कहना है कि वो अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बेटी की हर इच्छा को पूरी करने की कोशिश भी करेंगे।
