ग्राम धोड़ाकोला से डोली कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि इस नए युग में भी लड़का और लड़कियों पर भेद भाव किया जा रहा है। साथ ही कह रही है कि यह भेद भाव उनके साथ भी पहले हो चूका है। कहती है कि कई जगहों,परिवारों में यह देखा जाता है कि लड़कियों को लड़कों के समान नहीं माना जाता है उनकी शादी जल्दी करा दी जाती है और यहाँ तक की 10 क्लास तक पढाई करने के बाद उनसे पढ़ना छुडवा दिया जाता है। बहुत से गाँवों में क्लास 10 तक की पढाई करने के बाद आगे पढ़ने का साधन नहीं होता है इसलिए गाँव के लोग अपने बेटों को पढ़ने के लिए बाहर भेज देते है पर बेटियों को बाहर नहीं भेजा जाता है,इस तरह के भेद भाव से लड़कियों के सपने आधे अधूरे रह जाते है और वो अपने भविष्य में आगे नहीं बढ़ पाती है। डोली बताती है कि उन्होंने हैलो आरोग्य पर चल रहे लड़कियों के हक़ पर आधारित कार्यक्रम उड़ान को सुना,सुनते ही वो काफी प्रभावित हुई फिर उन्होंने इस कार्यक्रम को अपने माता पिता को भी सुनाया जिससे अब उनके माता पिता ने उनका एडमिशन गाँव से बाहर के कॉलेज में करा दिया है। अंत में कह रही है की पहले उनके साथ भी काफी भेद भाव होता था पर अब कार्यक्रम को सुनने के बाद उनके माता पिता भी काफी प्रभावित हो गए है और अब लड़का और लड़कियों में भेद भाव नहीं करते हैं। डोली बहुत खुश है और हैलो आरोग्य को धन्यवाद दे रही हैं।
