हमारी श्रोता गायत्री झारखण्ड राज्य के कोडरमा जिला के समसहरिया गाँव से मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि हमारे देश में कई जगह ऐसी है जहा पर लड़कियों और लड़कों में भेद भाव किया जाता है। बता रही है कि आज के इस नए युग में लोगों को अपना सोच बदलना चाहिए तथा लड़का और लड़की दोनों को एक समान हक़ देना चाहिए। गायत्री कहती है कि लोग अपनी बेटी को सही से नहीं पढ़ाते है पर लड़कों को पढाई के लिए कभी नहीं रोका जाता है इस तरह का भेद भाव अगर चलता रहा तो हमारी देश की लड़कियाँ कभी अपने सपनों को साकार नहीं कर पाएंगी। गायत्री ने हैलो आरोग्य में चल रहे कार्यक्रम महिलादिवस को सुना जिससे उन्हें महिलाओं के हक़ के बारे में काफी सारी जानकारी मिली और अब गायत्री अपने गाँव के लोगों को भी इस कार्यक्रम को सुनाकर जागरूक कर रही हैं। अंत में कह रही है कि यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है और गाँव के लोग अब कार्यक्रम सुनकर जागरूक हो चुके हैं