हमारी श्रोता गायत्री देवी ,हेलो आरोग्य के माध्यम से कहती है कि अभी भी बहुत से ऐसे लोग है जो बेटा और बेटी में भेदभाव रखते है। बेटा को अधिक मानते है और बेटी को कम। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके साथ भेदभाव किया जाता है। बेटियों को सरकारी व बेटों को निजी विद्यालय में पढ़ाते है। ऐसा भेदभाव बच्चों के साथ नहीं करना चाहिए। बेटा और बेटी एक सामान है ,दोनों का एक जैसा ही देखभाल करना चाहिए।
