छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव से वीरेंदर गन्धर्व ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि माँ का रिश्ता बहन का रिश्ता बेटी का रिश्ता होता है लेकिन सबसे अधिक हिंसा जो एक के साथ होती है वह पत्नी के साथ होती है। क्योंकि बचपन से ही लड़के को सिखाया जाता है कि आप एक लड़के हैं , आप जो कुछ भी करते हैं , सब कुछ सही होता है । क्योंकि लड़का कर रहा है जो ठीक है और लड़की को शुरू से ही सिखया जाता है कि वह एक लड़की है , इसलिए समाज के रीति - रिवाज यही हैं ।