मेरा नाम विमला हे में जवाहर नगर टीला न. 3 से जयपुर वाणी से साँझा कर रही हु की सुलभ में पानी सपलाई नही हो रहा हे जिसकी वजह से वह गन्दगी रहती है, टॉयलेट के नल बंद रहते हैं, और गंदगी की वजह से यहाँ बदबू आती हे | कृपया कुछ करे
राजस्थान राज्य के जयपुर जिला से हिमांगी जयपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से आधार कार्ड बनवाने के बारे में जानकारी देते हुए यह कहती हैं कि आधार कार्ड बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस जाए और आधार कार्ड का आवेदन लेकर उसमे अपना नाम, आप कहाँ रहते हैं और अपना सही मोबाइल संख्या जो आप चलाते हैं, सारा विवरण देना बहुत ही जरुरी है। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी देना अनिवार्य है
सीमा जी मुकेश नगर से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है कि उनकी बस्ती में पाइपलाइन डलने के बाद सड़क बनी हुई नही है खड्डे हो रहे है जिससे चोट लगने का खतरा भड रहा है कृपया सड़क बनवाये |
में श्याम नगर से ग्यारसी बोल रही हु जयपुर वाणी पर साँझा कर रही हु की मुझे जनाधार बनाने की जानकारी चाहिये कृपया मुझे जानकारी दे
राजस्थान राज्य के जयपुर जिला के जवाहर नगर के टीला संख्या 3 से मुस्कान जयपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके मोहल्ले में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है
राजस्थान राज्य के जयपुर जिला के जवाहर नगर टीला संख्या 3 से अंजलि जयपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके मोहल्ले में कचड़े की गाड़ी नहीं आती है। जिसके चलते लोगों को कचड़े को फेंकने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है
अंजलि जवाहर नगर से साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में कचरे की गाडी नही आने से कचरा बस्ती में फैला पड़ा है जिससे बीमारिया फ़ैल रही है कृपया बस्ती में कचरे की गाड़ी बुलवाये |
राजस्थान राज्य के जयपुर जिला के नारी के नाके से ममता जयपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके मोहल्ले में कचड़े की गाड़ी नहीं आती है। जिसके चलते लोगों को कचड़े को फेंकने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है
पिंकी नारी का नाका से जयपुर वाणी पर साँझा कर रहे है कि उनकी बस्ती में कचरे की गाडी नही आ रही है कृपया गाडी बुलवाए |
राजस्थान राज्य के जयपुर जिला के टाटा नगर से सीमा जयपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनका राशन कार्ड बना हुआ है। लेकिन अभी तक राशन चालू नहीं हुआ है। जिसके चलते वह काफी परेशान हैं
