राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 12 जून पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं उष्ण लहर तथा उष्ण रात्रि दर्ज की गई | पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं उष्ण लहर से तीव्र उष्ण लहर दर्ज की गई | राज्य में मौसम शुष्क रहा | राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 48.0 डिग्री दर्ज किया गया | राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 30 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर