राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 11 अप्रैल राज्य के पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई , पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा | सर्वाधिक वर्षा रूपवास भरतपुर में 12.0 मिलीमीटर दर्ज की गई| राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर व डबोक में 43.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +8.3 डिग्री एवं +5.5 डिग्री) दर्ज किया गया | राज्य में अति ऊष्ण लहर/ ऊष्ण लहर / गर्म रात्रि दर्ज की गई | राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान कोटा में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 07 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी | मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर