राजस्थान राज्य के जयपुर जिला के जवाहर नगर के टीला नंबर 1 से बबिता जयपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रही हैं कि कुछ दिन पहले उन्होंने मोबाइल वाणी पर अपनी एक समस्या दर्ज कराई थी। समस्या यह थी की उनके मोहल्ले में नगर निगम के द्वारा नाली की सफाई नहीं की गई थी । जयपुर मोबाइल वाणी पर खबर रिकॉर्ड होने के बाद इसका असर यह हुआ कि अब समय सीमा पर नाली की सफाई होने लगी है।