बुढ़मू : ठाकुरगांव, बुढ़मू मुख्य पथ में निलय कॉलेज स्थित में राजनंदनी लाउंज, रेस्टुरेंट का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व लाउंज के निदेशक लक्ष्मी नारायण तिवारी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। लाउंज के प्रबंधक गोपाल तिवारी ने बताया कि हमारे यहां वातानुकूलित पारिवारिक रेस्टुरेंट बैंकेट एवं कमरा सुंदर खुला गार्डन की व्यवस्था की गई है, साथ ही गोपाल तिवारी ने बताया कि आगामी 1 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, खिजरी विधायक राजेश कछप, बाजार समिति के अध्यक्ष रवींद्र सिंह, जेसीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पार्वती देवी, प्रखंड के जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू , सर जेसी एकेडमी स्कूल ठाकुरगांव के निदेशक अखिलेश चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन, सदन साहू, याकूब अंसारी, राजद नेता सजाद अहमद अंसारी समेत दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए।
