बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड के मुरुपीरी बजार टांड़ में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुरूपीरी, मनधनिया टांड़, मुंडा टोली, पहान टोली, खैड़ार, बांस बेड़ा, डोंगा सरय के लोग सरहुल मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पहानों को गमछा एवं बैच देकर सम्मानित किया गया। पहनों एवं अतिथियों को समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल प्रजापति, उमेश प्रजापति, राम वसिष्ट प्रजापति, चिंतामन प्रजापति, सनोज यादव, राजीव शिखर, कृष्णा शिखर, कैलाश शिखर, रिझू प्रजापति सहित अन्य लोगों ने सम्मानित किया। सरहुल मिलन समारोह में ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।