बुढ़मू : बुढ़मू में डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति बुढ़मू के द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात किया गया। समिति के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुढ़मू में लगने वाले बुधवार बाजार से लोगो से मिलकर हस्ताक्षर समर्थन लेकर बुढ़मू थाना मोड़ पहुंचे और थाना चौक में आकर फ्लेक्स को लगाया। साथ ही समिति ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान की अध्यक्षता श्यामलाल पाहन के द्वारा की गई। इस अभियान में समिति के आलावे अन्य लोग शामिल हुए और अभियान को सफल बनाया। मौके पर आभियान में अभय प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।
