बिहार राज्य के जमुई जिले से संजीवन कुमार सिंह ने बिहार में त्यौहारों पर बनने वाले मीठे और नमकीन शक्करपारे बनाने के बारे में जानकारी दे रहे हैं आवश्यक सामग्री मैदा- 2 कप (250 ग्राम) चीनी- 1 कप (250 ग्राम) घी या तेल- ¼ कप (60 ग्राम) सानने के लिए शकरपारे बनाने के लिये सबसे पहले हमने मोयन के लिए घी को पिघलाकर रख लिया इसके बाद मैदा को गूंथकर तैयार करेंगे. इसके लिए, मैदा में पहले से पिघलाए हुए घी को डालिए और अच्छी तरह से मिला लीजिए. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैय़ार कर लीजिए. (इतनी मात्रा का आटा लगाने में ½ कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.) आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए ताकि आटा सैट हो जाए. 20 मिनिट बाद, आटा सैट हो गया है. इसे मसलकर थोड़ा सा चिकना कर लीजिए. आटे को 2 भागों में बांट लीजिए. एक हिस्से को बोर्ड पर रख लीजिए और दूसरे को ढक दीजिए ताकि यह सूखे नहीं. पहले वाले भाग को मसलकर गोल-गोल लोई बना लीजिए. इस लोई को  फिर से  बोर्ड पर रखिए और बेलन के द्वारा थोड़ी सी मोटी शीट बेलकर तैयार कर लीजिए. बेली हुई शीट को चाकू की मदद से आधा-पौना इंच चौड़ी पट्टियों में काट लीजिए. इसके बाद, बोर्ड को 90 डिग्री घुमाकर, शकरपारे को इस ओर 1 से 1.5 इंच लंबाई में काट लीजिए. इस प्रकार चौकोर शकरपारे कट जाएंगे. (आप इन्हें बड़े या छोटे अपनी पसंदानुसार आकार के बना सकते हैं.) शकरपारों को काटने के बाद, एक-एक शकरपारा अलग करके एक प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह बाकी आटे से भी शकरपारे बेलकर व काटकर तैय़ार कर लीजिए. इसी बीच, शकरपारों को तलने के लिए, एक पैन में घी डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए. घी गरम होने के बाद, इसे चैक करने के लिए एक शकरपारा घी में डालकर देख लीजिए. शकरपारा अच्छे से तल रहा है, तो घी सही से गरम है. अब, सारे शकरपारों को मध्यम गरम घी में तलने के लिए डाल दीजिए. आंच भी मध्यम ही रखिए. जैसे ही शकरपारे तैरकर घी के ऊपर आ जाएं, वैसे ही इन्हें पलट दीजिए. शकरपारों को चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. शकरपारों को अच्छे गोल्डन ब्राउन होने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए. शकरपारे निकालते समय, इन्हें कलछी पर थोड़ी देर कड़ाई के ऊपर ही रखें ताकि अतिरिक्त घी कड़ाई में ही निकल जाए. बिल्कुल इसी तरह बचे हुए शकरपारे भी फ्राय कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए. (एक बार के शकरपारे तलने में 12 से 14 मिनिट लग जाते है.) चाशनी बनाने के लिए, किसी बर्तन में चीनी और 1/3 कप पानी डालिए और बर्तन को गैस जलाकर रख दीजिए. पानी में चीनी के पूरी तरह घुल जाने तक, इसे पका लीजिए. चाशनी चैक करने के लिए, इसकी 1-2 बूंदे किसी भी प्याली में गिरा लीजिए. बूंदों को ठंडा होने के बाद, उंगली में लगाइए और अंगूठे व उंगली के बीच चिपका कर देखिए. एक पूरा लंबा सा तार बनना चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. चाशनी के बर्तन को उठाकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडी हो जाए.