चना दाल को 3-4 घंटे तक भिंगों के रख दीजिये। या तो आप रात भर के लिए भी चना दाल भींगा कर रख सकते है।  अच्छे से चना दाल भींग जाने पर इसे मिक्सचर में डाल लीजिये और इसके साथ हरी मिर्च ,लहसुन ,अदरक ,धनिया और थोड़ा पानी डाल कर पीस लीजिये। बैटर ज्यादा गाढ़ा और ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए। बैटर को थोड़ा फेंट लेना है जिससे बफौरी अच्छे से फुले। अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक ,हल्दी पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर डाल कर फेंट लें ,अगर आप चाहे तो इसमें प्याज़ का इस्तेमाल भी कर सकते है। अब इडली का साँचा या कोई टिन लेना है और उसे ग्रीस कर लेना है ताकि बफौरी चिपके नहीं। अब बैटर को इडली साँचा में डाल कर 10 मिनट के लिए भाप लेना है। अब बफौरी के लिए तड़का तैयार करते है। इसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करे और इसमें साबुत सरसो ,सफ़ेद तिल ,सूखा लाल मिर्च ,कड़ी पत्ता डाल कर चटका लें। अब इसमें भापा हुआ बफौरी डाले और ढक कर पांच मिनट तक पकाए। हल्का तलने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें ,तैयार है मज़ेदार बफौरी ,इसे आप नारियल,बादाम की चटनी या किसी भी चटनी के साथ खा सकते है।