सबसे पहले 250 ग्राम कुद्रुम का फूल ले लेना है और इस फूल की पंखुड़ी को इसके बीज से अलग कर के अच्छे से धो कर साफ कर लेना है। अब कढ़ाई को गैस में चढ़ा लीजिये और इसमें दो बड़ा चम्मच सरसो का तेल डालिये। तेल गर्म होने के बाद इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा ,एक लाल सूखी मिर्च तोड़ कर चटका लीजिये। अब कुद्रुम को इसमें डाल दीजिये साथ ही स्वादानुसार नमक ,चुटकी भर हल्दी और आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर ढ़क दीजिये और 10 मिनट तक पकाए। अच्छी तरह से पक जाने पर अब दो बड़ा चम्मच चीनी डाल दीजिये। अब चीनी अच्छे से चटनी में मिल जाने पर गैस बंद कर दीजिये। तैयार है कुद्रुम की मज़ेदार खट्टी मीठी चटनी।