सबसे पहले एक पेन में गुड़ डाले लें और इसमें 3 -4 बड़ा चम्मच पानी मिला है। ध्यान रखे पानी को ज्यादा नहीं मिलाना है। अगर ज्यादा पानी मिल जाएगा तो मिक्सचर को सूखने में समय लग जाएगा। अब लगातार इसे धीमी आंच पर चलाते रहना है जब तक गुड़ अच्छी तरह से पिघल न जाए। ध्यान रहे गुड़ को धीमे आंच में ही पकाना है। अगर आप अधिक आंच में पकाएगे तो गुड़ का रंग काला और कड़वा हो जाएगा। जब गुड़ में झाग आने लगेगा तो इसमें कसा हुआ सूखा नारियल मिलाना है और इस मिक्सचर को अच्छे से मिलाना है। अब इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। ध्यान रहे मिक्सचर को ज्यादा सूखाना नहीं है। अगर ज़्यादा सूख जाता है तो आप थोड़ा पानी मिला सकते है। आपका गुड़ ,नारियल का मिक्सचर तैयार है। अब एक पैन में चावल का आटा को डालकर धीमी आंच में दो से तीन मिनट तक ड्राई रोस्ट कर लें।ध्यान रखियेगा की आटा लगातार चलाते हए रोस्ट करना है। जब चावल आटा से हल्की सोंधी खुशबु आने लगेगी तो चावल को एक बड़ा कटोरा में निकाल लें। अब पैन में एक कप पानी डाले और ढक कर एक उबाल आने दें। अगर नमक का इस्तेमाल करना है तो आधा छोटा चम्मच नमक डाल दें। और इसमें रोस्ट किया हुआ चावल का आटा को डाल कर लगातार चलाते हुए अच्छे से मिला लें । अब चावल का आटा पानी में अच्छे से मिल जाने के बाद उसे दो से तीन मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद इसे बड़ा कटोरा में निकाल कर थोड़ी देर ठंडा कर लें। अब हल्की गर्म रहने पर आटा को गूंद ले। गुंदा हुआ आटा में थोड़ा सूखा चावल का आटा मिला कर रोल कर लें और छोटा छोटा लोई बना लें। अब लोई को कटोरी की तरह बनाए और उसमे गुड़ और नारियल का मिक्सचर डाल कर गुजिया का आकर दें। ध्यान रहे चारो और से गुड़ और नारियल का मिक्सचर चावल आटा के बीच में अच्छे से सील हो जाए। अब इसे 7 से 10 मिनट तक भाप लें।10 मिनट बात इसे चेक कर लें, पीठा थोड़ा कड़ा रहे तो यह अच्छी तरह से पक चुका है। आपका चावल और गुड़ नारियल का पीठा बनकर तैयार है।