सबसे पहले एक बड़ा कटोरा में तेल और चीनी अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आपको अपने डाइट का ध्यान रखना है तो आप चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते है। चीनी और तेल अच्छे से फेंट लेने के बाद इसमें दही और वनीला एसेंस डाल कर अच्छे से मिला लें। अब सूखा मिक्सचर के लिए अलग से एक बड़ा कटोरा ले और उसके ऊपर छलनी रख कर मड़वा आटा ,गेहूँ का आटा ,बेकिंग पाउडर ,बेकिंग सोडा डाल कर एक साथ छान लीजिये। छानने से आटा में कोई गांठ नहीं रहता है और केक भी नरम और गुदगुदा बनता है। अब इस बीच आप ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्री हीट के लिए 10 मिनट के लिए रख दें। अब सूखा मिक्सचर को चीनी ,तेल और दही के घोल में डाल कर अच्छे से फेंटे। ध्यान रहे फेंटते समय एक ही तरफ से फेंटे। बैटर में गांठ नहीं रहना चाहिए।अच्छे से फेंटने के बाद आपका बैटर तैयार है। अब चाहे तो आप इसमें ड्राई फ्रूट्स मिला सकते है या फिर बिना ड्राई फ्रूट्स का भी केक बना सकते है। अब हमे लेना है एक केक टिन और इसे थोड़ा सा तेल या बटर से ग्रीस कर लीजिये या फिर आप बटर पेपर का इस्तेमाल भी कर सकती है,इससे केक पकने के बाद टिन से नहीं चिपकता है और अच्छे से टिन से बाहर आ जाता है । अब आपके तैयार बैटर को टिन में डालकर दो से तीन बार टेबल में झटकिये ,इससे बैटर में बुलबुले नहीं बनते है। अब आपके प्री हीटेड ओवन मे तैयार टिन डालकर 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 30 से 40 मिनट तक बेक होने के लिए छोड़ दीजिये।अब आपका केक बनकर तैयार है। केक ठंडा होने के बाद ही टिन से केक को अलग करे ताकि केक टूटे नहीं।