बुढ़मू : महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लेकर सुबह से भक्तों का भीड़ व तांता लगा रहा। इस दौरान बुढ़मू प्रखंड के बुढ़मू गांव शिव मंदिर, ठाकुरगांव शिव मंदिर, उमेडंडा शिव, मुरुपीरी गांव शिव मंदिर, मुरुपीरी नदी स्थित शिव मंदिर, मुरगी गांव के शिव मंदिर सहित सभी गांव के शिव मंदिरों में शिव भक्तों का भीड़ व तांता लगा रहा। शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर में शिव भक्तों के द्वारा शिव मंदिरों से शिव बरात निकाला गया। शिव बरात में शिव भक्त लोग भगवान भोले नाथ सहित अन्य के वेश भूषा में शामिल हुए। शिव बारात में प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वही सुरक्षा व्यवस्था की कमान बुढ़मू में बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार एवं ठाकुरगांव में थाना प्रभारी विनीत कुमार संभाले हुए थे। बुढ़मू प्रखंड में महाशिवरात्रि महापर्व एवं शिव बारात शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।