बंदगांव -हुडागंदा के शहीद दुर्गा चरण स्मारक के समिप राजकीय बुनियादी विद्यालय भाग दो के परिसर में सोमवार को प्रदान संस्था एवं महिला मंडल के तत्वधान में नारी एकता महिला महासंघ का 8 वां वार्षिक महाधिवेषन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई, झारखंड के पूर्व सचिव सह भाजपा नेता जेबी तुबिद ,भाजपा नेता विजय मेलगांडी,भालुपानी मुखिया सावित्री मेलगांडी एवं कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंको थे . कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आज के समय मे महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है. अगर महिला संकल्प कर ले तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है. उन्होंने कहा महिला को शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है. जिससे वह अपने परिवार तथा गांव का विकास कर सकती है.