बुढ़मू : कृषक भारती को ऑपरेटिव लिमिटेड रांची के तत्वाधान में मंगलवार को बुढ़मू प्रखंड के गुरुगाई में अमृत महोत्सव के अवसर ओर कृषक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन भाजपा के वरीय नेता रामकुमार दुबे,कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि राकेश कुमार व कर्मा साहु ने किया। मौके पर अतिथियों द्वारा आदिवासी बाल विकास विद्यालय के परिसर में गुलमोहर,अशोक, आम,अमरूद के पौधे लगाए गए। आदिवासी बाल विकास विद्यालय परिसर के पौधा रोपण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार तिवारी ने भी भाग लिया। और आम, अमरूद सहित अन्य पौधे को लगाए। वही कृभको द्वारा यूरिया, डीएपी,जिंक आदि खादों के प्रयोग विधि की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को मिट्टी जांच करने के लिए भी प्रेरित किया गया। वहीं अतिथियों द्वारा सभी किसानों के बीच फलदार पौधों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेश साहु,हेमकांत तिवारी,धरमू उरांव आदि की सराहनीय भूमिका रही।
