मैक्लुस्कीगंज 17 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - विवि में आयोजित एक सम्मान सम्मारोह में अन्य सदस्यों प्रतिभागियों साथ राहुल रंजन व संकाय सलाहकार, फ़ाइल फ़ोटो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की टीम ई सेल, पूसा समस्तीपुर ने रचा इतिहास, एडवांस ट्रैक में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया. उपलब्धि पर शिक्षक पुत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन से मैक्लुस्कीगंज में हर्ष, दी बधाई. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज निवासी आदिवासी टानाभगत उच्च विद्यालय निंद्रा के प्राचार्या मुखदेव गोप के पुत्र राहुल रंजन( ईसेल प्रेसिडेंट) व संकाय सलाहकार डॉ आरके साहू के नेतृत्व में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की टीम ई-सेल, पूसा ने 24 सदस्यों के साथ राष्ट्रीय उद्यमिता चुनौती (एईसी) 2023 के एडवांस ट्रैक में भाग लिया था, जिसका फाइनल 2 से 4 फरवरी तक आईआईटी मुम्बई द्वारा आयोजित किया गया था.और विश्वविद्यालय का नाम रौशन करते हुए ई सेल पूसा ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया. मैक्लुस्कीगंज डॉन बॉस्को एकेडमी कोनका के छात्र रहे राहुल रंजन की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मैक्लुस्कीगंज सहित कोयलांचल में हर्ष व्याप्त है. वहीं राहुल के उपलब्धि पर कई लोगों ने अभिभावकों को बधाई दी है. बधाई देने वालों में केआइसी के निदेशक कमल मुंडा, डॉन बॉस्को एकेडमी के सहायक प्रचार्य जोशी टीडी, दीपक राणा, शेखर बोस, आरके शुक्ला, लखन प्रसाद साहू, जितेन्द्रनाथ पांडेय, रूपेश गिरी, सुशील तिवारी, गजाधर प्रसाद, रामबिलास गोप, आरएन गोप, सुदेश शर्मा, विवेका गिरी, रामजनम सिंह यादव, तपेश्वर यादव, रोहित यादव सहित अन्य शामिल है.