मैक्लुस्कीगंज 14 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - मां शारदे की आराधना करते भक्त, नावाडीह. बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धापूर्वक किया गया. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के लपरा, दुल्ली, हेसालौंग, महुआटांड़, नावाडीह, मोनाटोला, जोभिया, बकुलियाटांड़ सहित अन्य जगहों पर विद्यादायिनी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर व पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर पूजन किया गया. संध्या में आरती की गयी. कई जगहों पर प्रसाद के रूप में खीर व खिचड़ी का वितरण किया गया. विद्यार्थी एवं श्रद्धालुओं का विद्यालय एवं पूजा पंडालों में भीड़ देखा गया.
