मैक्लुस्कीगंज से सटे चान्हो प्रखंड के करकट गांव में जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने मगंलवार को ठंड से बचाव के लिए लगभग 30 ज़रूरत मन्द लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा एक छोटी सी प्रयास पिछले 11 वर्षों से किया जा रहा है। जितना हो सकता है मैं जरूरतमंदों को मदद करने की कोशिश करता हूं। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद ही है कि ये सिलसिला जो हमने 11 साल पहले शुरू किया था आज तक चल रहा है और आगे भी इसी तरीके से चलता रहेगा। मौक़े पर नेयाजुल खान, , जावेद खान समेत और भी लोग उपस्थित थे।*