खलारी थाना परिसर में नवपदस्थापित प्रभारी ने ग्रामीणों में मित्रता संवाद का बैठक किया. ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुआ. खलारी थाना परिसर में पुलिस व ग्रामीणों के बीच मित्रता संबध स्थापित को लेकर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व शांति समिति का बैठक किया गया. बैठक की अध्यक्षता खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में खलारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खलारी थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध के विषय पर गंभीर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों ने थाना प्रभारी के समक्ष क्षेत्र के बच्चों में जहरीली व अन्य मादक पदार्थों का नशा सेवन बढ़ चढ़ कर करने की शिकायत किया गया। बताया कि सबसे पहले थाना क्षेत्र 200 मीटर के अंदर नशीले पदार्थ का बेचा जाता है। उसके बाद थाना क्षेत्र के डकरा, केडी,सहित अन्य चौक चौराहों पर गुपचुप तरीके से बेचा जा रहा है। खलारी में मादक पदार्थ में शराब, कोकिन, गांजा, गांजा से भरे सिगरेट, देंडराइड, अफीम,इंजेक्शन के द्वारा लगाकर नशा करने का प्रचलन बढ़ारहा है। यह सभी 12 से 24 तक के उम्र के युवाओं में ज्यादा देखा जा रहा है, जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी से अपील करते हुए क्षेत्र में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने की बात कही. इस दौरान नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से परिचय प्राप्त किया गया. मौके पर जिला परिसद सदस्य सरस्वती देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी,मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा,बुकबुका मुखिया पारसनाथ उराँव,हुटाप मुखिया शिवरत मुंडा,चुरी दक्षिणी मुखिया मलका मुंडा,बमने मुखिया शिवनाथ मुंडा,चुरी मध्य मुखिया सुनीता देवी,राय मुखिया शिला कुमारी, जनप्रतिनिधियों में मजहर आलम,गौरीशंकर केशरी, मुन्नू शर्मा,कृष्णा चौहान,अशोक राम,जितेंद्र सिंह, अशोक कुमार,विक्की सिंह,दिनेश गुप्ता,सुरेश यादव, कार्तिक पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.
