मैक्लुस्कीगंज 13 फरवरी 2024 मैक्लुस्कीगंज में गर्जन के साथ बारिश शुरू, बढ़ सकती है ठंड. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावाडीह, लपरा, हेसालौंग, मायापुर, दुल्ली आदि जगहों पर सुबह से ही बादल छाया रहा. मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे से मेघ गर्जन व बूंदा बांदी शुरू हुआ जो हल्की बारिश में तब्दील हो गया. बारिश से मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के जगहों में लगे खेती में कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है. जो फसल फूलने लगी थी उसे आंशिक रूप से नुकसान हो सकती है, वहीं मटर की खेती को लाभ हुआ है. शाम होते ही लोग अपने घरों की ओर सिमटने लगे, समाचार लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली थी. वहीं बिजली रहने से लोगों ने राहत की महसूस किया. अभी भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है.
