नवपदस्थापित खलारी थाना प्रभारी को यूसीडब्ल्यू असंगठित मजदूर यूनियन ने स्वागत किया. यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन /एटक के उतरिकर्णपुरा क्षेत्र के असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,अशोक राम व यूनियन के वरिष्ठ नेता कृष्णा चौहान अन्य ने नवपदस्थापित खलारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. सीसीएल सहित खलारी प्रखंड क्षेत्र की वस्तु स्थिति पर चर्चा किया गया. तत्पश्चात क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और सौहार्दपूर्ण माहौल में क्षेत्र की विकास की अपील किया गया.
