बुढ़मू : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू गांव में माँ काली की पूजा शुक्रवार की देर रात्रि हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। मौके पर पंडित सामु देवघरिया तथा शक्ति बनर्जी द्वारा तांत्रिक विधि से पूजा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर दर्जनों बकरों की बलि भी दी गई। वहीं समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई थी। शनिवार को प्रतिमा को जुलूस के शक्ल में तालाब में विसर्जित किया गया। पूजा के सफल आयोजन में लाल अमन शाहदेव, लाल मृत्युंजय शाहदेव, प्रेमप्रकाश सिंह,मनोज महतो,लाल रणविजय नाथ शाहदेव,अर्जुन पांडेय,जगदीश पांडेय आदि की सराहनीय भूमिका रही।
