बुढ़मू : बुढ़मू प्रखंड झामुमों पार्टी कार्यलाय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के भुनेश्वर साहू ने किया। जबकि संचालन शमीम बड़ेहार ने किया। बैठक में झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, संगठन सचिव विश्वजीत गोप अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव सुजीत कुजूर, महिला मोर्चा अध्यक्ष नयनतारा उरांव, उपाध्यक्ष राखी देवी, नगडी प्रखंड के अध्यक्ष विनोद तिर्की, महिला अध्यक्ष सुकरमणि देवी, उपाध्यक्ष सोमरी देवी, नामकुम प्रखंड सचिव मुजाहिद हुसैन बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान युवा मोर्चा का गठन किया गया जिसमें प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मुंडा, सचिव अशोक कुमार साहू, उपाध्यक्ष मनोज मुंडा, कृष्ण मुर्मू संगठन सचिव फारूक अंसारी। तथा महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुषमा देवी, सचिव रीता देवी, उपाध्यक्ष चिंतामनी मिंज, आशा हंसदा, संगठन सचिव लक्ष्मी देवी, सह सचिव विराशमणि देवी, आरती देवी को निर्वाचित किया गया। बैठक में उपस्थित झामुमो पार्टी के नेताओ ने लाला महली को सूचना के अधिकार जनकल्याण एसोसियशन का प्रदेश अध्यक्ष जाने पर माला पहनाकर स्वागत किया, और बधाई दी। मौके पर सुरेश यादव, प्रदीप यादव, रघुवीर साहू, निर्मल मुर्मू, उदित मुंडा, हरकनाथ महतो, अख्तर अंसारी, एहसान अंसारी, मुरसिम लाल मांझी, लाला महली, हीरा लाल यादव, कुदरत अंसारी, सुषमा देवी, आरती देवी, लालमणि कुमारी, चिंतामणि मिंज, दुर्गा हांसदा, अर्जुन पहान, रतन उरांव, विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
