मैक्लुस्कीगंज 10 फरवरी 2024 फ़ोटो 1 - दीप यज्ञ में शामिल हिन्दू संगठन व गायत्री परिवार. लपरा पंचायत के महुवाटांड़ में संध्या दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. खलारी प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अखिल भारतीय गायत्री परिवार डकरा के तत्वाधान से दीप यज्ञ आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने श्री राम नाम के पांच सौ दीप प्रज्ज्वलित किया गया. भक्तों ने बुराइयों को त्याग कर श्रेष्ठ बनने का संकल्प लिया व विश्व में शांति की कामना की. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के नावाडीह, लपरा, हेसालौंग, जोभिया, कोनका, दुल्ली, खलारी, डकरा आदि जगहों से भक्त भजन कीर्तन में शामिल हुए. संध्या में महा आरती के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया. यज्ञ को सफल बनाने में रंजना गिरी, सोनी देवी, अनिता देवी, चंद्रावती देवी, मुकेश यादव, संजीत सिंह, मनदीप यादव, बिट्टू मलहार, पंकज कुमार, सुशन देवी, कमल शर्मा, अनिल साहू, पंकज साहू, संजय साहू सहित गायत्री परिवार के रविन्द्र शर्मा,भोला प्रसाद, अजय सिंह अन्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न कराने में सहयोग किया.